भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड की हाउसिंग फाईनेंस लिमिटेड में हाल ही में कनिष्ठ सहायक के पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। इस ब्लॉग पोस्ट के द्वारा आपको LIC HFL की इस नई भर्ती प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
आगे इन बिंदुओं को पढ़े
LIC HFL Junior Assistant Vacancy 2026- महत्वपूर्ण बिंदु
LIC HFL के अंतर्गत Junior Assistant के 180 पदों के लिए जो भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है उसे नीचे दिये गये टेबल में व्यवस्थित तरह से लिखा गया है
| आयोग / विभाग का नाम | LIC Housing Finance Ltd. |
| विज्ञापन संख्या | N/A |
| आवेदन प्रारम्भ तिथि (Application Start Date) | 16 April 2026 (16/04/2026) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 April 2026 (30/04/2026) |
| प्रवेश पत्र जारी होने का दिनांक (Admit Card Release) | 7 to 10 Days Before Exam |
| Exam Date परीक्षा का दिनांक | 1st Week of JUNE 2026 |
| Total Vacancies (कुल पद) | 180 Posts |
| अनिवार्य अर्हता (Eligibility Criteria) | 1. Graduate (minimum aggregate 55% marks) in any discipline from a university recognized by the Govt. of India 2. Operating and Working knowledge in computer systems |
| अधिमानी अर्हता | कार्यानुभव होने पर अधिमान दिया जाएगा। |
| आयु (Age) | न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष (01 अप्रैल 2026 को) |
| वेतनमान (Grade pay) | लेवल – 02 (न्यूनतम 19900 से अधिकतम 63200) |
| अधिक जानकारी के लिए के official site देखे | https://www.lichousing.com/careers |
Promotion of LIC HFL Junior Assistant
Junior Assistants will be eligible for increment up to 10% of the Basic Pay every year based on quarterly / annual performance, as per company rules. The Company’s decision in this regard shall be final.
(प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत का इन्क्रीमेन्ट होगा और इसका निर्धारण कर्मचारी की त्रैमासिक और अर्धवार्षिक प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।)
Probation Period (परिवीक्षा अवधि)
(6 months from the date of joining which may be extended as per rules.)
LIC HFL Junior Assistant के पद पर भर्ती होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रारम्भ में 6 माह की परिवीक्षा अवधि पर रखा जायेगा इस अवधि के दौरान उनके प्रदर्शन और आचरण को देखा एवं परखा जाता है। उनके काम और व्यवहार का मूल्यांकन किया जाता है। इस अवधि के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी को ध्यानपूर्वक कार्य करना चाहिए और अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करना चाहिए।
परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम (Exam Pattern & Syllabus)
उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे प्रत्येक अभ्यर्थी को फार्म भरने से पहले परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस को देख लेना चाहिए क्योंकि यह सामान्यत: होने वाले अन्य एग्जाम से थोड़ा सा भिन्न है। यह परीक्षा पूर्ण रूप से अंग्रेजी भाषा संपन्न होगी यानी इसमे आने वाले प्रश्न सिर्फ और सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही होंगे, हिंदी या अन्य कोई भी भाषा में नहीं। नीचे दिये गये टेबल से आप पाठ्यक्रम की जानकारी ले सकते हैं।
| Section/ subjects | No. of Questions/ Marks |
| 1. English Language | 40 Q / 40 Marks |
| 2. Logical Reasoning | 40 Q / 40 Marks |
| 3. General Awareness | 40 Q / 40 Marks |
| 4. Numerical Ability | 40 Q / 40 Marks |
| 5. Computer Skills | 40 Q / 40 Marks |
| Total | 200 Q / 200 Marks |
Time & Negative Marking in LIC HFL
इस परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे जिन्हे 120 मिनट यानी 2 घण्टों में हल करना होगा और पूरा प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में होगा और कम्प्यूटर पर कराया जायेगा।
इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन यानी Negative Marking भी होगी जो कि 0.25 प्रति गलत उत्तर पर होगी यानी 4 गलत उत्तर देने पर एक सही उत्तर के बराबर नंबर काट दिए जायेंगे।
Study Plan & Material (अध्ययन सामग्री कैसे मिलेगी)
जैसा कि हम ऊपर देख चुके हैं कि इस परीक्षा का आयोजन जून के महीने में किया जा रहा है यानी आज दिनांक 20.04.2026 से मात्र 40-50 दिन बाद। इस परीक्षा में पास होने के लिए आप सभी अभ्यर्थियों को वहुत मेहनत से और स्मार्ट तरीके से पढ़ना होगा क्योकि समय बहुत ही कम है। आप सभी को चाहिये कि LIC HFL Junior Assistant के पुराने पेपर्स को डाउनलोड करें, उनमें आये हुए प्रश्नों को समझें और फिर उन पेपर्स को आधार बनाकर तैयारी की शुरुआत करें। इससे आप कम समय में ही परीक्षोपयोगी अध्ययन कर पायेगे। पुराने पेपर्स को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिये गये बटन पर क्लिक करे और हमारे टेलीग्राम चैनल पर जाकर पेपर्स को Download करें। इस चैनल पर आपको परीक्षाओं से संबंधित नोट्स एवं बुक्स भी उपलब्ध कराई जातीं है।
हाल ही जारी हुए आबकारी सिपाही- भर्ती परीक्षा UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 के बारे में जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।