आबकारी सिपाही- भर्ती परीक्षा UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026

नमस्कार मित्रों, परीक्षा मित्र (Pariksha Mitra) पर आपका स्वागत है। आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश आयोग द्वारा आबकारी विभाग (Excise Department) के अंतर्गत कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Excise Constable Recruitment 2026) हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर दिया गया है।

विज्ञापन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य और जानकारी आपको नीचे दी जा रही है। फार्म को अप्लाई करने से पूर्व प्रत्येक जानकारी को ऑफिशियल बेवसाइट से क्रॉस चेक अवश्य कर लें। ऑफिशियल बेवसाइट और विज्ञापन का लिंक नीचे प्रदान किया जायेगा।

UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण बिंदु

आयोग / विभाग का नामUPSSSC / Excise Department
विज्ञापन संख्या08 – परीक्षा/2026
आवेदन प्रारम्भ तिथि (Application Start Date)04 June 2026 (04/06/2026)
आवेदन की अंतिम तिथि25 June 2026 (24/06/2026)
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि (Last Date)01 July 2026 (01/07/2026)
Total Vacancies (कुल पद)722 Posts
अनिवार्य अर्हता (Eligibility Criteria)1. PET 2025 (Appeared)
2. इण्टरमीडिएट या उसके समकक्ष (10+2)
अधिमानी अर्हता 1. प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा
2. राष्ट्रीय कैडेट कोर का बी(B) प्रमाण-पत्र
आयु (Age)न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष
(01 जुलाई 2026 को)
शारीरिक मापदण्ड (Physical)For Males:
सीना – 80 सेमी. (बिना फुलाए) और 85 सेमी. (फुलाने के बाद)
ऊँचाई – न्यूनतम 167.6 सेमी.
दौड़ – 4.8 किमी. 25 मिनट में
For Females:
वजन – न्यूनतम 45 किलोग्राम
ऊँचाई – न्यूनतम 152 सेंटीमीटर (सामान्य)
न्यूनतम 147 सेंटीमीटर (SC & ST)
दौड़ – 2.4 किमी. 14 मिनट में
वेतनमान (Grade pay)लेवल – 02 (न्यूनतम 19900 से अधिकतम 63200)

भर्ती विज्ञापन की नियमावली

यह भर्ती या विज्ञापन उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही, ड्राइवर और ताड़ी पर्यवेक्षक सेवा नियमावली, 1983 यथासंशोधित, के अंतर्गत निकाली गई है। इसके लिए निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक अर्हता उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही, ड्राइवर और ताड़ी पर्यवेक्षक सेवा नियमावली, 1983 यथासंशोधित, के भाग-4 नियम – 8 तथा अधिमानी शैक्षिक अर्हता उपरोक्त नियमावली के के भाग-4 नियम – 9 के द्वारा निर्धारित की गईं हैं।

उपरोक्त नियमावली से संबंधित PDF आपको हमारे TELEGRAM और WHATSAPP Channel पर उपलब्ध हो जायेगी। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।

परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम (Exam Pattern and Syllabus)

मित्रों, आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतर्गत सिपाही बनने हेतु चयन का आधार लिखित परीक्षा है। आयोग द्वारा जारी( प्रकाशित) किये गये विज्ञापन में स्पष्ट दिया गया है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको और शारीरिक मापदंडों को ही सम्मिलित किया गया है।

Excise Constable के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा की योजना एवं पाठ्यक्रम आयोग के नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से प्रकाशित किया गया है, आप इसे नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं-

भागविषयप्रश्नों की संख्या
भाग – 1भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन05
भारत एवं विश्व का भूगोल05
भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास10
भारत की राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान10
सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी05
पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन05
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं05
डाटा इंटरप्रिटेशन10
उत्तर प्रदेश में आबकारी से महत्वपूर्ण विधिक उपबंध एवं नीतियाँ10
भाग – 2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान15
भाग – 3उत्तर प्रदेश राज्य से सम्बन्धित सामान्य जानकारी20
कुल योग – 100

सम्पूर्ण पाठ्यक्रम (सिलेबस) की पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। यह हमारे टेलीग्राम चैनल का लिंक है जहां पर आपको इस परीक्षा के नोटिफिकेशन और सिलेबस के साथ साथ अन्य प्रमुख परीक्षाओं से संबंधित जानकारी और स्टडी मटेरियल मिल जायेगा।

किसी भी परीक्षा से जुड़ी न्यूज पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहे, और अपनी तैयारी को निरंतर आगे की तरफ बनाए रखें।

धन्यवाद।