UPSSSC Lekhpal Exam 2026: 40 Days Complete Study Plan (लेखपाल की परीक्षा के लिए 40 दिन का प्लान)

नमस्कार मित्रों, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने जा रही लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि 21 मई निर्धारित है। आप सभी अभ्यर्थियों, जो इस परीक्षा हेतु गहनता और लगन से पढ़ाई कर रहे है, के लिए यहां आज से अगले 40 दिन में तैयारी हेतु एक रोड मैप बनाया जा रहा है।

इस परीक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश पढ़ाई नहीं कर पाया है, परन्तु वह चाहता कि वह इस लेखपाल भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाए तो ऐसे अभ्यर्थियों को मेरे इस रोड मैप के द्वारा सुझाये गये पॉइन्ट्स को फोलो करना चाहिए। अगर अभ्यर्थी ऐसा करते हैं तो इस परीक्षा हेतु सामग्री को इन आने वाले 40 दिनों में तैयार करके उत्तीर्ण हुआ जा सकता है।

साथियों किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए निम्न बातों की गहन जानकारी होना आवश्यक है-

  • परीक्षा का पाठ्यक्रम (सिलेबस)
  • पिछले वर्षों का कट ऑफ
  • निश्चित और संक्षिप्त अध्ययन सामग्री (स्टडी मटेरियल)
  • तैयारी हेतु शेष समय और रणनीति (स्टडी टाइम टेवल)

लेखपाल परीक्षा 2026 का नवीन पाठ्यक्रम (न्यू सिलेबस ऑफ लेखपाल एक्जाम)

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि इस बार आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा हेतु पूर्व में निर्धारित सिलेबस को पूरी तरह से बदल दिया है जिस कारण अभ्यर्थी अत्यधिक असमंजस की स्तिथि का सामना कर रहे हैं क्योंकि इस नवीन सिलेबस को कैसे और कहां से तैयार किया जाए और आयोग इस नये बदले हुए पैटर्न में किस स्तर के प्रश्न करेगा, यह पूरी तरह से डाउटफुल है।

मगर आप फिक्र न करें हम इस नये सिलेबस को समझेंगे भी और इन शेष बचे हुए 40 दिन के समय में ही पूर्ण करने के लिए योजना तैयार करेंगे। सबसे पहले मैं आपको नया सिलेबस प्रस्तुत करता हूँ –

विषयनिर्धारित अंक
भारत का इतिहास व राष्ट्रीय आंदोलन05
भारतीय राज्यव्यवस्था व संविधान05
भारत एवं विश्व का भूगोल05
भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास05
ग्राम्य समाज एवं विकास05
राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं05
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी05
पर्यावरण पारिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन10
डाटा इंटरप्रिटेशन10
सामान्य हिन्दी10
कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा इससे संबंधित नवाचार का ज्ञान15
उ0 प्र0 राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी20

उपरोक्त सिलेबस को ध्यान से देखने पर स्पष्ट है कि इस बार लेखपाल परीक्षा में पूर्व की तरह किसी एक विषय का बोलबाला नहीं है बल्कि यह PET की परीक्षा के सिलेबस के तरह विभिन्न विषयों को समाहित किए हुए है जिससे यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए एक समान कठिन या आसान होने वाली है।

उपरोक्त सिलेबस का ऑफिशियल लिंक नीचे दिया जा रहा है, आपसे अनुरोध है कि ऑफिशियल बेवसाइट पर उपलब्ध जानकारी को ही पूर्ण सत्य माने।

UPSSSC Official site Link – https://upsssc.gov.in/

लेखपाल भर्ती परीक्षा के पिछले वर्षों का कट-ऑफ

किसी भी परीक्षा के परिणाम के पूर्वानुमान के लिए अक्सर ही उस परीक्षा के पूर्व में हो चुके परीक्षा और उनके परिणामों में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर आगे कितनों अंको पर सिलेक्सन हो सकता है इस बात की संभावनाएं प्रस्तुत की जाती हैं परन्तु इस बार होने जा रही लेखपाल की परीक्षा पूर्व में हो चुकी किसी भी परीक्षा से भिन्न है क्योंकि आयोग ने परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस पूर्ण रूप से बदल दिया है जिस कारण इस के पहले की आयोजित परीक्षाओं के परिणामों के आधार पर भविष्य का परिणाम निर्धारित नहीं। हालांकि कुछ बेवसाइट और यूटूबर आज भी पिछले परिणामों के आधार पर ही नए परिणामों की घोषणा कर रहे हैं परन्तु आप अभ्यर्थियों को इस प्रकार के भ्रम से बचना चाहिये और अपने स्टडी पर फोकस करना चाहिए।

निश्चित और संक्षिप्त अध्ययन सामाग्री (लिमिटेड स्टडी मटेरियल)

लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के सिलेबस में अनेक विषय सम्मिलित किए गए हैं जिससे इस परीक्षा हेतु अनेक प्रकार की बुक्स और नोट्स पड़ने की आवश्यकता समझ आ रही है परन्तु न तो यह संभव है कि इतने सारे नोट्स और बुक्स कोई पढ़ ले और ना ही इतना अधिक समय अब शेष है।

इसलिए प्रत्येक अभ्यर्थी को सबसे पहले अपने स्टडी मटेरियल को लिमिटेड कर लेना चाहिए। मैं आपको नीचे एक लिस्ट दे रहा हूं जिसमें आपको लिमिटेड स्टडी मटेरियल की जानकारी मिलेगी।

  • लूसेन्ट सामान्य ज्ञान – सबसे महत्वपूर्ण किताब है इस किताब को परीक्षा से पहले 2 बार रिवाइज अवश्य करके जाएं।
  • स्पीडी या आई दृष्टि- करेन्ट अफैयर्स के लिए बेस्ट किताबें है।
  • ग्राम्य समाज के लिए यूथ की पुराने पेपर्स वाली किताब को पढें।
  • विज्ञान प्रौद्योगिकी – UPSSSC के पुराने पेपर्स जिनमें कम्प्यूटर पूंछा जाता है, को सॉल्व
  • डाटा इन्टरप्रिटेशन – UPSSSC PET के पुराने पेपर्स में पूंछे गये सवाल को साल्व करें और उसी से संबंधित सवाल सॉल्व करें।
  • उ0प्र0 स्पेशल के लिए घटना चक्र की किताब

लेखपाल परीक्षा हेतु 40 दिन का प्लान : 40 Days Study Plan for Lekhpal Exam

साथियों यहां हम लेखपाल परीक्षा के लिए आने वाले 40 दिन में परीक्षा हेतु एक मास्टर प्लान बनाएंगे। इस प्लान को 8 हिस्सों में बांटा जायेगा जिनमें आपको प्रत्येक हिस्से में भिन्न-भिन्न विषय को तैयार करने हेतु प्लान बनाया जायेगा।

Phase – 1 (1 to 5 days )

  • करेन्ट अफैयर्स – प्रतिदिन पढें
  • लूसेन्ट का रिवीजन पूर्ण करें।
  • पैट के पुराने पेपर प्रतिदिन हल करें।

Phase – 2 (Day 6 to 10)

  • उ0 प्र0 विशेष को तैयार करें एवं पुराने पेपर्स हल करें।
  • पर्यावरण और आपदा प्रबंधन के पुराने पेपर्स में आए प्रश्न हल करें।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित प्रश्न हल करें।

Phase – 3 (Day 11 to 15)

  • हिन्दी के लिए लूसेन्ट की किताब और आयोग द्वारा पूर्व में पूछे गये प्रश्नों का अध्ययन
  • कम्प्यूटर से संबंधित प्रश्न जो पुरानी परीक्षाओं में पूछे गए हैं और महत्वपूर्ण शॉर्टकट की याद करें।
  • करेंट अफैयर – महत्वपूर्ण दिवस, युद्ध अभ्यास, संधि, ट्रिटी, आदि

NOTE : इसके आगे का प्लान समय समय पर अपडेट किया जायेगा। तैयारी करते जाएं। और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे टेलीग्राम और व्हाट्स एप चैनल को ज्वाइन करके रखें। खुद पर भरोसा रखें और विश्वास रखें कि आप मेहनत करेंगे और लेखपाल परीक्षा पास जरूर कर पायेंगे।

  • Telegram Channel : https://parikshamitraeducation
  • Whatsapp Channel : JOIN