बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दो प्रमुख परीक्षाएं रद्द करने की सूचना दी हैं। अफवाह थी कि प्रश्न पत्र लीक होने के कारण ऐसा कदम उठाया गया है। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न-पत्र लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है, लेकिन परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
ये परीक्षाएं हुईं है रद्द (CANCELLED)
- सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (BPSC AEDO) (विज्ञापन संख्या – 87/2025): 14.04.2026 से 21.04.2026 तक आयोजित कुल 9 (नौ) पालियों की परीक्षा।
- सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी (विज्ञापन संख्या – 108/2025): 23.04.2026 को आयोजित परीक्षा।
किस कारण कैंसिल हुईं परीक्षाएं
बिहार लोक सेवा आयोग की उपरोक्त परीक्षाओं के रद्द होने की मुख्य वजह पेपर लीक से संबंधित है। आयोग के तरफ से जानकारी प्राप्त है कि कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ आदि के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। इस कारण आयोग ने उपरोक्त दोनों परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है ताकि किसी भी प्रकार की शंका को दूर करके दोवारा परीक्षा करवायी जा सके और परीक्षार्थियों का विश्वास आयोग और परीक्षा की पारदर्शी पर बना रहे।
Official Notice (परीक्षा के रद्द होने का नोटिस यहां से करें डाउनलोड)
BPSC AEDO और अन्य रद्द हुई परीक्षा का नोटिस नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।